सानिया मिर्जा जीवन परिचय एवम अवार्ड Sania Mirza biography in | |
---|---|
Post Date:- | April 12, 2022 |
Subject:- | |
Last Date:- | |
Total Post:- |
सानिया मिर्ज़ा की जीवनी (Saniya Mirza Biography, age, net worth, tennis history retirement in Hindi)
सानिया मिर्ज़ा सबसे सफल भारतीय महिला टेनिस खिलाडी है , इन्होने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल प्राप्त किए है और देश विदेश में भारत को गौरान्वित किया है. ये विश्व में एकल और डबल टेनिस दोनों खेलने वाली सर्वश्रेस्ट खिलाडी है . इन्होने कई एकल और डबल चैंपियनशिप में विजय प्राप्त की है . ये टेनिस में प्रसिद्धी प्राप्त करने के साथ ग्लैमर की दुनिया में भी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है. ये कई टीवी शो में गेस्ट के रूप में आ चुकी है और कई विज्ञापन में भी काम कर चुकी है .
नाम (Name) | सानिया मिर्ज़ा मलिक |
निक नाम (Nick Name) | सानिया |
कार्य (Profession) | टेनिस प्लेयर |
जन्म तारीख (DOB) | 15 नवम्बर 1986 |
आयु (Age) ( 2018 ) | 32 वर्ष |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | मुंबई , महाराष्ट्र , इंडिया |
राशी ( Zodiac Sign ) | वृश्चिक |
नागरिकता ( Nationality ) | इंडियन |
होमटाउन ( Home Town ) | हैदराबाद |
स्कुल ( School ) | नसर स्कूल , हैदराबाद |
कॉलेज ( College ) | सत मैरी कॉलेज , हैदराबाद |
धर्म ( Religion ) | मुस्लिम |
पता ( Address ) | पाकिस्तान |
हॉबी ( Hobbies ) | स्विमिंग |
शिक्षा ( Education Qualification ) | ग्रेजुएट |
मेरीटियल स्टेटस ( Marital status ) | वैवाहिक |
शादी की तारीख ( Marriage date ) | 12 अप्रैल 2010 |
जानकारी संक्षिप्त में :
जन्म तारीख (Birth Date) | 15 नम्बर 1986 |
उम्र (Age) | 32 वर्ष |
माता (Mother) | नसीमा मिर्ज़ा |
पिता (Father) | इमरान मिर्ज़ा |
बहन (Sister) | अनम मिर्ज़ा |
पति (Husband) | शोएब मलिक |
शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा की लव स्टोरी में कई कठिनाइयों का सामना पढ़ा . इनकी पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई . इनकी यह मुलाकात कोई इत्तफाक नही था , शोएब ने प्लान कर के सानिया से ऑस्ट्रेलिया में मुलाकात की थी . सोनिया एक बार आस्ट्रेलिया के एक रेस्तरा में गई थी, तब शोएब की टीम के एक मेम्बर ने इस बात की सुचना शोएब को फोन पर दी , और शोएब रेस्तरा में आए और फिर सानिया से मुलाकात की और इस मुलाकात को एक इत्तेफाक बताया. और इस तरह इन दोनों की मुलाकात होती रही . सानिया और शोएब जब अलग अलग देशो में खेलते थे, तब भी इनकी मुलाकात होती रहती थी . सानिया को शोएब की सादगी ने मोह लिया था . उन्हें अपनी नाम और पहचान पर कोई घमंड नही था. वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान सदस्य और पूर्व कप्तान थे . दोनों आपस में बातचित करते रहते थे और एक दुसरे के अच्छे दोस्त बन चुके थे . इसके बाद भी इन दोनों को ही प्रेम का कोई आभास नही था . जब सानिया की माँ की मुलाकात शोएब से हुई, तब उन्हें शोएब बहुत पसंद आए. सानिया के परिवार को शोएब तो पसंद थे , लेकिन वे भारतीय नही है और पाकिस्तान के नागरिक है, जिससे राजनीतिक विवाद है इस बात की उन्हें चिंता थी .
शादी के पहले सानिया ने इस बात की चर्चा की के उनके खेलने से शोएब को शादी के बाद कोई आपत्ति तो नही रहेगी . क्या शोएब के परिवार वाले इस बात के लिए राजी होंगे या नही , क्यों कि सानिया को खेल के लिए कई महीनो तक देश विदेश में घूमना पढता है . तब सानिया को पता चला कि शोएब की माँ को सानिया बहोत पसंद है और उन्हें एसी बहु पर “ नाज “है . दोनों के परिवार में खिलाडी होने के कारण उन्हें बहुत सपोर्ट और मदद मिली .
शादी से इन्हें पहले धर्म समाज के कई विवादो का सामना करना पढ़ा . शादी के वक़्त दोनों परिवार बेहद परेशान थे , उन्हें लग रहा था कि शादी होगी भी या नही . शादी की तारीख को आगे करने की सलाह दी गई, लेकिन शोएब इस बात के लिए राजी नही हुए , शोएब ने कहा जब तक सानिया से शादी नही कर लेंगे, यहाँ से कही नही जाएगे . सानिया की माँ पापा बहुत परेशान थे, सानिया की माँ टेंशन में दुखी हो कर रोने लगी . किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. इस्लाम धर्म में शादी से पहले दूल्हा दुल्हन के घर पर नही रहता है , लेकिन शोएब सनिया के घर पर रुके थे, इस बात के लिए भी कई विवाद हुए. मीडिया सानिया के घर के बाहर तेनात हो गई , रात हो या दिन हर बात की मिडिया और न्यूज चेनल वाले निगरानी कर रहे थे . सानिया के घर वालो ने घर को बंद कर के सारे परदे लगा कर रहना पढ़ रहा था . जैसे तेसे शोएब को मीडिया की नजरो से बचा कर पीछे के दरवाजे से होटल पहुचाया गया और इस समस्या का निराकरण किया गया .
कई मुसीबतों के बावजूद इनका मिलना तय था और दोनों ने अप्रैल 2010 को निकाह कर लिया और एक पवित्र बंधन में बंध गए .
सानिया मिर्ज़ा और शहीद के रिश्ते के बारे में कई बातें कही जाती है. सानिया ने करन जौहर के साथ एक टीवी शो कॉफी विथ करन में शाहीद कपूर के बारे में सवाल किये जाने पर , कुछ अटपटे जवाब दिए. इनके बारे में एसी अफवाहे है कि इनका रिश्ता बहुत कम समय के लिए था .
सानिया और सोहराब बचपन के दोस्त थे, फिर उनका रिश्ता हुआ पर दोनों के रास्ते अलग होने के कारन उनका यह रिश्ता आगे नही बड़ा . सानिया और सोहराब दोनों ने मिल कर इस बात का फैसला किया, कि वे एक दुसरे के लिए नही बने है और अलग होने का निर्णय लिया .
एक प्लेयर के लिए एक फिट बॉडी होना बेहद आवश्यक है, फिटनेस के साथ-साथ सानिया बेहद सुंदर खिलाडियों में से एक है. सानिया के लुक के कारण उनके सैकड़ो दीवाने है, यहाँ सानिया के लुक के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है:
लम्बाई ( Height ) | सेंटीमीटर मीटर में – 166 cm
मीटर में – 1.66 m फीट में – 5’ 6 ’’ |
वजन ( Weight ) | किलोग्राम में – 57 के जी
पौंड में – 126 आई बी एस |
शारीरिक बनावट ( Figure ) | 36-26-36 |
आखो का रंग ( Eye color ) | गहरा भूरा |
बालो का रंग ( Hair Color ) | गहरा भूरा |
सानिया एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है , और ये भारत देश की नम्बर वन टेनिस खिलाडी रह चुकी है. इन्होंने अपने कारीयर के सफ़र में 6 ग्रेंड स्लैम हासिल किए है , ये एकल और युगल दोनों में ही पहले स्थान पर रह चुकी है . सानिया का टेनिस करियर इस प्रकार से रहा :
सन (Year) | अवार्ड्स (Awards) |
2003 | टाइटल – विम्बेलडन चैंपियनशिप गर्ल्स डबल्स, रशिया की एलिसा क्लेयबनोवा के साथ |
2004 | एशिया टेनिस चैम्पियनशिप में रनरअप . |
2005 | 2005 में पहली महिला खिलाडी जो कि यू एस ओपन में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के चोथे राउंड में पहुची थी , 2005 में ये ऑस्ट्रेलिया ओपन के तीसरे राउंड में पहुची , 2005 में ही ये पहली महिला थी जिन्होंने WTA सिंगल टाइटल प्राप्त किया |
2006 | दोहा एशिया गेम में इन्होने महिला कि एक मात्र श्रेणी में सिल्वर मैडल जीता . और मिक्स्ड डबल केटेगरी में लीएंडर पेस के साथ खेल कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया |
2006 | भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ . |
2007 | यू एस ओपन में महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल के तीसरे राउंड में पहुची |
2008 | इन्हें चेन्नई के एम जी आर एजुकेशन और रिसर्च इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टर ऑफ़ लैटर की डिग्री से सम्मानित किया गया . 2008 में ही ये होबार्ट के क्वार्टरफाइनल में नम्बर 6 में पहुची . ऑस्ट्रेलिया ओपन में तीसरे राउंड में पहुची , इसके साथ ऑस्टेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल में अपने पार्टनर महेश भूपति के साथ रनर अप रही |
2009 | ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल में महेश भूपति के साथ फर्स्ट ग्रैंड स्लैम का टाइटल प्राप्त हुआ , इसके बाद वे बैंकाक के पट्टाया में महिला ओपन टूर्नामेंट में पहुची |
2004 | इन्डियन गवर्नमेंट के द्वारा “ अर्जुन अवार्ड ”से सम्मानित किया गया |
2006 | टेनिस खिलाडी के लिए चोथा सबसे बड़ा सम्मान “ पद्मश्री “ से नवाजा गया |
2014 | तेलंगाना सरकार ने राज्य की ब्रांड एम्बेसीडर के लिए चुना . |
2015 | राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड |
2016 | रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया द्वारा तीसरा उच्च नागरिक सम्मान “ पदम् भूषण ” प्राप्त हुआ |
2015 | स्विस टेनिस प्लेयर मर्थिंगा हिंगिस के साथ खेल कर विम्बेलडन चैंपियनशिप जीती |
इसके आलावा इन्हें विभिन्न खेलों में 2 गोल्ड , 3 सिल्वर और 3 ब्रोंज मेडल्स प्राप्त हुए है ये क्रमशः 2002 , 2006 , 2010 और 2014 में प्राप्त हुए है. इसके आलावा इन्होंने 2010 के कॉमन वेल्थ गेम में सिल्वर मैडल महिला सिंगल में और ब्रोंज मैडल महिला डबल्स में प्राप्त किए .
सानिया ने खेल जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है, ये सबसे अधिक यू एस डॉलर कमाने वाली महिला है . इनकी कुल संपत्ति इस प्रकार है.
आय ( Salery ) | N / A |
कुल संपत्ति ( Net Worth ) | $8 मिलियन |
घर (House) | हैदराबाद , तेलंगाना , इंडिया . |
इनके कई फेन है और अपने पसंदीदा प्लेयर की पसंद और नापसंद जानने की उत्सुकता हर फेन में होती है, यहाँ सानिया की पसंद के बारे में जानकारी दी गई है .
खाना ( Food ) | हैदराबादी बिरयानी |
एक्टर ( Actor ) | सलमान खान
अर्जुन रामपाल अक्षय कुमार |
एक्ट्रेस ( Actress ) | काजोल
करीना कपूर |
फिल्म ( Film ) | कभी ख़ुशी कभी गम
क़यामत से कायामत तक फूल और काटें मोहरा , मैंने प्यार किया , कुछ कुछ होता है |
खेल ( Sport ) | टेनिस |
परफ्यूम ( Perfume ) | पर्पललाइट , डोल्से |
जगह ( Destination ) | लन्दन
पेरिस थाईलैंड |
गाने ( Songs ) | रेप और हिंदी |
ड्रेस ( Dress ) | सलवार और जीन्स |
कलर्स ( Colors ) | ब्लैक , रेड और ब्लू |
स्ट्रेंग्थ ( Strength ) | ग्राउंड स्ट्रोक |
फेवरएट प्लेयर ( Favourite player ) | स्टेफी ग्रेफ |
लाइक ( Like ) | घर रहना
नेट सर्व करना मूवी देखना |
नापसंद ( Dislike ) | एप्पल और बनाना |
सानिया मिर्ज़ा अपने जीवन के सफ़र में कई विवादों से घिरी रही है . जबसे वे टेनिस स्टार बनी है और लाइम लाइट में आई है उन्हें कई समस्याओ और विवादों का सामना करना पढ़ा है .
सानिया मुस्लिम धर्म से है और मुस्लिम में पर्दा प्रथा को मान्यता दी जाती है , इसलिए कुछ मुस्लिम धर्म के संगठन के द्वारा उनके टेनिस खेलते समय पहने जाने वाले शोर्ट स्कर्ट पर आपत्ति जताई. मुस्लिम समुदाय के लोगों का मानना था , कि टेनिस की जो पोशाक है वह मुस्लिम धर्म के दायरे में नही आती है . फिर जमीअत – उलेमा –इ –हिन्द ने इस बात की पुष्ठी की , कि वे किसी को भी खेलने पर इस तरह प्रतिबंध नही लगा सकते. .
2008 में एक समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर पैर रखने के कारण उन पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सेक्शन 2 के तहत प्रिवेंशन ऑफ़ इन्सल्ट एक्ट 1971 में केस दर्ज किया गया .
ये एक बहुत बड़ी विवादित बात थी कि सानिया की फोटोग्राफ एक सफ़ेद राशन कार्ड पर थी , जो परिवार को सामाजिक सुरक्षा फायदे , हेल्थ बेनिफिट , हेल्थ इन्शुरन्स , उच्च सबसिडी और चावल केवल 2 रूपये किलोग्राम पर उपलब्ध कराती है .
2008 में एक 28 वर्षीय सिविल इंजिनियरिंग के विद्यार्थी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया गया , वह सानिया को फोन पर धमकी दे रहा था, कि वो अपनी सगाई सोहराब मिर्ज़ा के साथ तोड़ दे . अशरफ ने सानिया के घर बंजारा हिल्स में जाकर भी बहुत हंगामा किया , सानिया के पिता से इस सगाई को तोड़ने की धमकी दी , उसका कहना था कि वो सानिया से प्रेम करता है इसलिए वे इस रिश्ते को तोड़ दे .
सानिया और सोहराब बचपन से एक दुसरे को जानते थे . इनकी सगाई हुई और फिर टूट गई इस बात के लिए सानिया का कहना था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त है हम शादी नही कर सकते है परन्तु यह एक विवाद का विषय बना.
पाकिस्तान में शादी के बाद सानिया के भारत का स्थानीय नागरिक होने के सवाल पर भी काफी विवाद छिड गए. तेलंगाना के एक राजनेता के इन्हें राज्यसभा में ही पाकिस्तानी बहु करार दिया यह विवाद कई दिनों तक चलता रहा.
सानिया मिर्ज़ा एक होनहार खिलाडी है हमारी शुभकामनाएँ इनके साथ है ये बहुत अच्छा प्रदर्शन करे और अधिक से अधिक अवार्ड्स प्राप्त करे और भारत देश को गौरवान्वित करे .
जनवरी २०२२ में सानिया मिर्ज़ा ने ऐलान किया है की वो जल्द ही सन्यास लेकर खेल को अलविदा कहने वाली है २०२२ में खेला जाने वाला मैच उनका अंतिम मैच होगा ।